फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Voter list: Claims will be filled before the revision authority till 22

मतदाता सूची : 22 तक भरे जाएंगे पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे

Tue, 16 Jul 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
25 जुलाई को किया जाएगा दावों और आपत्तियों का निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए मंगलवार से कार्यक्रम शुरू हो गया है। पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां भरने की अवधि 16 से 22 जुलाई तक चलेगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त एवं बीडीओ आनी अमनदीप सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि विकास खंड आनी की मुढदल पंचायत के वार्ड नंबर पांच कांडी में पंचायत सदस्य निर्वाचन और पोखरी पंचायत के वार्ड नंबर चार निगलू में पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए 1 जुलाई को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को तैयार करने का कार्यक्रम अधिसूचित किया गया। 15 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। 25 जुलाई को पुनरीक्षण प्राधिकारी के दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 29 जुलाई को अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दाखिल करने की तिथि निश्चित की गई। अपीलीय प्राधिकारी अपीलों का निपटान 1 अगस्त से पहले और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 2 अगस्त या उससे पहले किया जाएगा। उन्होंने उपरोक्त ग्राम पंचायतों के सर्वसाधारण से अपील की है कि किसी व्यक्ति को उक्त पंचायतों की मतदाता सूचियों में नाम सम्मिलित करना हो, कोई दावा, आक्षेप हो तो संबंधित विकास खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क कर सकते हैं। दावे या आक्षेप प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित प्रपत्र उपरोक्त कार्यालयों में निशुल्क उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed