फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vollyball match ganvi beat kayav in rampur

वॉलीबाल में गानवी ने क्याव को दी शिकस्त

Sat, 14 Aug 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
vollyball match ganvi beat kayav in rampur
भाजपा युवा मोर्चा रामपुर अध्यक्ष ठाकुर दास राठी को सम्मानित करते क्याव युवक मंडल के पदाधिकारी - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की 15/20 वैली की क्याव पंचायत के डुगीसेरी गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर गानवी और क्याव के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें गानवी की टीम ने क्याव को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता का युवा मोर्चा रामपुर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास ने रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले महारूद्रा क्लब क्याव ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि यह वॉलीबाल प्रतियोगिता ओपन स्तर पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को पंद्रह हजार, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 7500 और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी कई आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने की अपील की। उन्होंने इस प्रयास के लिए महारूद्रा क्लब क्याव की सराहना की। इसके साथ ही युवाओं से अपील की कि नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर युवा मोर्चा के विक्की, मीडिया प्रभारी विकास लांबा, सचिव दीप कुमार और आलोक कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed