फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volleyball tournament concludes in Dhadi

खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में निभाते हैं अहम भूमिका : रोहित ठाकुर

Tue, 20 Oct 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Volleyball tournament concludes in Dhadi
ढाड़ी गांव मेंशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करते। संवाद
ढाडी में वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन, नवयुवक मंडल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उन्हें नशे और असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वह मंगलवार को जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के ढाडी में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित ‘विकेश पनाटू मेमोरियल’ वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आयोजन के लिए नवयुवक मंडल को बधाई देते हुए 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। ठाकुर ने कहा कि वॉलीबॉल पहाड़ी क्षेत्रों का लोकप्रिय खेल है और शिमला जिले ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। प्रदेश में खेल छात्रावासों की संख्या आठ से बढ़ाकर 12 की गई है, जबकि 300 युवाओं को खेल कोटे से सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि शुराचली क्षेत्र से उनका भावनात्मक और पारिवारिक जुड़ाव है। क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सरस्वती नगर-झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रुपये से स्तरोन्नत किया जा रहा है। भोलाड़ में 1.83 करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण और चामशू में 5.55 करोड़ रुपये से पब्बर नदी पर पुल का निर्माण जारी है। पिछले चार वर्षों में शुराचली और खनाशनी में 35 तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 193 नई सड़कों को स्वीकृति दी गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश ने 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर गोवा के बाद देश का दूसरा पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। शिक्षा विभाग में करीब 10 हजार पद भरे जा चुके हैं, जबकि पांच हजार अन्य पद भरने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इससे पूर्व उन्होंने हाटकोटी स्थित मां हाटेश्वरी मंदिर में शीश नवाया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष कमलेश झगटा, ग्राम पंचायत रावीं की प्रधान कौशल्या बाल्टू, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथटा, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, सेवानिवृत्त एसपी भगत सिंह ठाकुर, नवयुवक मंडल प्रधान पुनीत पनाटू, यशपाल पनाटू सहित पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed