{"_id":"6a43c13dec396ce0f10ca573","slug":"volleyball-tournament-closing-ceremony-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-163703-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा-बागी-सुंगरी-खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग \nबनाने के लिए होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा-बागी-सुंगरी-खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री ने खदराला में वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की घोषणा
वर्ष 1962 से पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग था यह मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नारकंडा-बागी-सुंगरी-खदराला मार्ग को पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष विशेष प्रयास करने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा खदराला में एक वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की। यह मार्ग वर्ष 1962 से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग था। बाद में इसे राज्य राजमार्ग का दर्जा दे दिया गया था। बागी, सुंगरी और खदराला क्षेत्र के लोग इसे फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह सड़क ऊपरी शिमला के हजारों परिवारों की आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ है। राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने से नारकंडा से सुंगरी और चांशल घाटी तक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। पर्यटकों के लिए आवागमन आसान होगा, जिससे स्थानीय कारोबारियों को सीधा लाभ मिलेगा। सेब और आलू उत्पादकों को भी अपनी फसल कम समय और कम लागत में मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि सुंगरी मार्ग के सुधार के लिए 1.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कार्य तेजी से चल रहा है और सड़क संपर्क मजबूत बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से परिवहन खर्च घटेगा। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। होटल, होम-स्टे, ढाबों और टैक्सी चालकों को भी लाभ होगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पूरे ऊपरी शिमला की अर्थव्यवस्था, बागवानी, पर्यटन और रोजगार के लिए एक नई शुरुआत होगी। बता दें कि बागी, सुंगरी और खदराला क्षेत्र के लोग इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। यह सड़क ऊपरी शिमला के लिए महत्वपूर्ण है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।