{"_id":"6a3bbb3f22ec6daa3901f4c0","slug":"volleyball-excitement-kicks-off-in-nogli-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163212-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नू, ज्यूरी और सरगा ने जीते वॉलीबाल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नू, ज्यूरी और सरगा ने जीते वॉलीबाल मुकाबले
विज्ञापन
नोगली में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पर मौजूद मुख्यातिथि और खिलाड़ी। संवाद
. नोगली में वॉलीबाल का रोमांच शुरू, विजेता टीम को मिलेगी 50 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगली में बुधवार से वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू गई। ग्रामीण स्तरीय इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। आरआरकेएमएससी क्लब नोगली की ओर से दिवंगत वीरभद्र सिंह की याद में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर किन्नू, ज्यूरी और सरगा टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते। पहला मैच क्याव और किन्नू के मध्य हुआ। इसमें किन्नू ने जीत हासिल की। दूसरा मैच खूंखरी बॉयज और ज्यूरी के मध्य खेला गया, जिसमें ज्यूरी ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। तीसरा मैच स्पार्टन शाह और ब्लैक स्पार्टन सरगा के मध्य खेला गया। सरगा ने शाह को पटकनी देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शिंगला पंचायत के प्रधान केशव राम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। शिंगला पंचायत के उप प्रधान रोनित गौतम विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। क्लब के अध्यक्ष जगत वर्मा और सदस्यों सहित महिलाओं ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि खेलों से युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आरआरकेएमएससी क्लब नोगली की ओर से दिवंगत वीरभद्र सिंह की याद में ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन और निरमंड खंड की टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 25 हजार नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से क्लब सम्मानित करेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोनू बेश्टू, कोषाध्यक्ष अतुल जिश्टू, सचिव शुभम जगटा, प्रेस सचिव अर्जुन जोशी सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।