{"_id":"6746f716839e8eca95054cfe","slug":"vivekananda-public-school-annual-function-at-delath-tutu-nankhadi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-125493-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विवेकानंद पब्लिक स्कूल देलठ टूटू में नवाजे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विवेकानंद पब्लिक स्कूल देलठ टूटू में नवाजे मेधावी
विज्ञापन
सालाना समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। विवेकानंद पब्लिक स्कूल, देलठ टूटू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ईश्वर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य के स्वागत भाषण से हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि ईश्वर शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उसके बाद मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए। शिक्षा और खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। समारोह में छोटे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बच्चों ने संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। वहीं, समारोह में पंचायत प्रधान रुचिका राठौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों का लोक परंपरा एवं संस्कृति से जुड़ाव बना रहता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतपाल मेहता, एसएमसी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, अभिभावक मस्त राम, भुवनेश शर्मा, शिव दत्त शर्मा, सुभाष शर्मा, नीतिका राठौर और अंकुर राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।