{"_id":"6acb87bfb0d32fba0d0b0bbe","slug":"vivek-nehra-elected-district-president-pawan-kumar-elected-sfi-district-secretary-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172181-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विवेक नेहरा जिला अध्यक्ष, पवन कुमार चुने एसएफआई जिला सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विवेक नेहरा जिला अध्यक्ष, पवन कुमार चुने एसएफआई जिला सचिव
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
एसएफआई जिला शिमला की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : इकाई
Link Copied
ठियोग में दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, 22 कॉलेजों और 10 स्कूलों के 180 प्रतिनिधियों ने लिया भाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ठियोग (रामपुर बुशहर)। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की शिमला जिला कमेटी का 39वां दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन रविवार को ठियोग में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के 22 महाविद्यालयों और 10 स्कूलों से 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान विवेक नेहरा को जिला अध्यक्ष और पवन कुमार को जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन में 47 सदस्यीय जिला कमेटी का भी गठन किया गया। सम्मेलन के शुभारंभ सत्र में एसएफआई हिमाचल प्रदेश के सहसचिव कमल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश की राजनीतिक एवं शैक्षणिक परिस्थितियों पर विचार रखे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण, फीस वृद्धि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने छात्रों से शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन में छात्र संघ चुनाव बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पीटीए फीस, सांप्रदायिकता के विरोध और महाविद्यालयों में यौन उत्पीड़न की शिकायतों के निपटारे के लिए जीएससीएएसएच समिति के गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। नवनिर्वाचित जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि संगठन फीस वृद्धि, पीटीए फीस और विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करेगा। वहीं, जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा ने कहा कि नई कमेटी जिले में छात्र आंदोलन को मजबूत करने और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की दिशा में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।