फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   virbhadra singh last rights completed in chithkul rani kanda

छितकुल के रानी कंडा में वीरभद्र सिंह की अस्थियां की विसर्जित

Sun, 18 Jul 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को छितकुल गांव के नजदीक रानीकंडा के पास हजारों लोगों की मौजूदगी में बास्पा नदी में विसर्जित किया गया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सांगला वैली के सभी लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

विधायक जगत सिंह नेगी ने छितकुल, रक्षम और बटेसरी में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया और उनके कार्यों को जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि छितकुल को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने का कार्य उचित तरीके से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी। उन्होंने कारू युवक मंडल छितकुल और युवक मंडल रक्षम को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेगी ने कल्पा खंड के तहत दुर्गम गांव छितकुल, रक्षम और बटसेरी में पहुंचकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष रामपाल नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, सेवादल यूथ बिग्रेड अध्यक्ष वेद नेगी, प्रधान छितकुल एडवोकेट सुभाष नेगी, उपप्रधान राजेश नेगी, बीडीसी सदस्य रजनीश नेगी, प्रधान रक्षम सुशील नेगी, किनफैड निदेशक राजकुमार नेगी, पूर्व प्रधान छितकुल राजकुमारी नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, उपप्रधान बटसेरी चंद्रिका नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छितकुल बलदेव सिंह नेगी सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed