फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers scared of leopard terror in Pooh Panchayat

Rampur Bushahar News: पूह पंचायत में तेंदुओं के आतंक से सहमे ग्रामीण

Sun, 23 Feb 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में 10 पालतू कुत्तों को शिकार बना चुके हैं तेंदुए
विज्ञापन

स्कूल और रिहायशी इलाके में घूम रहे, दहशत में ग्रामीण
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से पिंजरा स्थापित करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। पूह पंचायत में एक सप्ताह से तेंदुओं ने आतंक मचा रखा है। करीब 10 पालतू कुत्तों को तेंदुए अपना शिकार बना चुके हैं। क्षेत्र के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्कूल और आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में तेंदुओं के घूमने से ग्रामीण डर के साये में जी रहे हैं। पूह खंड की पूह पंचायत के गांधी मोहल्ला, गुनवा मोहल्ला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह के पास एक सप्ताह से तेंदुए घूमते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में 10 पालतू कुत्तों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों के अनुसार दो तेंदुओं को घूमते हुए देखा गया है। पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। प्रधान पूह पंचायत राजेश नेगी, उपप्रधान तेंजिन दोर्जें नेगी, जिला परिषद सदस्य पूह वार्ड शांता कुमार नेगी, महिला मंडल अध्यक्षा पूह कमला नेगी, वार्ड सदस्य तेंजिन रापटन से कहा कि क्षेत्र में तेंदुओं की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण खौफ के साये में जी रहे हैं। रिहायशी क्षेत्रों में तेंदुए के घूमने से खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चे और ग्रामीण घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द पिंजरे स्थापित करने की मांग उठाई है, ताकि कोई अनहोनी घटना पेश न आए और ग्रामीणों को राहत मिल सके।


फिलहाल, इस बारे कोई सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसी कोई समस्या है तो श्यासो में पिंजरा रखा हुआ है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र पिंजरा स्थापित किया जाएगा। - कंवर सिंह कायथ, रेंज अधिकारी, वन विभाग पूह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article