फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers once again hopeful for road connectivity

Rampur Bushahar News: स्पैन के सहारे मायला, सड़क का इंतजार

Fri, 02 Oct 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को फिर बंधी सड़क सुविधा की उम्मीद, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

आज तक सड़क से महरूम मायला गांव


दशकों से सड़क का इंतजार, मुख्यमंत्री के रात्रि ठहराव में ग्रामीणों ने उठाया मुद्दा
कब स्पैन से उतरेगा बोझ और सड़क बनेगी मायला का सहारा

राजेश हंसरेटा

रोहड़ू। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का मायला गांव आज भी सड़क सुविधा के इंतजार में है। ग्रामीणों को इंतजार है कि कब स्पैन का सहारा खत्म होगा और गांव तक सड़क पहुंचेगी। विकास के दावों के बीच 30 से अधिक परिवारों की यह बस्ती आज भी मुख्य सड़क से कटी हुई है। गांव तक सड़क पहुंचना ग्रामीणों के लिए वर्षों से सपना बना हुआ है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिऊदी-मायला पंचायत में रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों ने सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। मायला गांव में करीब 30 से अधिक घर हैं और लगभग 200 की आबादी रहती है। गांव तक सड़क न होने के कारण ग्रामीण मुख्य मार्ग से रोजमर्रा की जरूरत का सामान स्पैन के माध्यम से गांव तक पहुंचाते हैं। मुख्य मार्ग से गांव तक पहुंचने के लिए करीब डेढ़ घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता है। बरसात और खराब मौसम में ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। सड़क सुविधा के अभाव में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बीमार और असहाय लोगों को उठानी पड़ती है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को उपचार के लिए मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए कई बार कंधे का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में यह दूरी परेशानी को और बढ़ा देती है।



कई सरकारें बदलीं, नहीं बदली गांव की तस्वीर
ग्रामीणों की ओर से वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही है। कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन मायला गांव की सड़क की मांग पूरी नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार, आज के दौर में जब दूरदराज के गांवों को सड़क से जोड़ने की बात हो रही है, ऐसे में उनका गांव अभी भी मूलभूत सुविधा से वंचित है। स्थानीय ग्रामीण विद्या सिंह किंडयाण, बच्चन सिंह किंडयाण, सुनील, बालक राम, रमेश, रोहित, कपिल, प्रशांत नेगी और संजू ने कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष गांव की समस्या रखी गई है और मुख्यमंत्री ने सड़क बनाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार मायला गांव तक सड़क पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed