{"_id":"6a37cdc1c342bddacc0bb73f","slug":"villagers-in-koyal-village-forced-to-drink-murky-watervillagers-in-koyal-village-forced-to-drink-murky-water-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-162971-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोयल गांव में मटमैला पानी पीने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोयल गांव में मटमैला पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन
कोयल गांव में मटमैले पानी से बढ़ा बीमारियों का खतरा। संवाद
जल शक्ति विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
जनता के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ : तारा सिंह
जल जनित रोगों को निमंत्रण दे रही विभाग की लापरवाही
प्रशासन को पत्राचार के बाद भी नहीं हो पाया स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की गड़ेज पंचायत के कोयल गांव में जल शक्ति विभाग की अनदेखी से जल जनित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों को मटमैला पीने का पानी मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन और विभाग से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। वहीं, गड़ेज पंचायत के पूर्व प्रधान तारा सिंह कायथ ने कहा है कि कोयल गांव को जल शक्ति विभाग सब डिवीजन नित्थर की ओर से मटमैला और नाले के पानी की आपूर्ति दी जा रही है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार की ओर से कोयल गांव में फिल्टर टैंक भी बनाए गए हैं, जो पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। पहले भी प्रशासन को पत्राचार के माध्यम से पेयजल के विषय में बात की, लेकिन अभी तक इसका कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए। हालांकि, शनिवार को रामपुर जल विद्युत परियोजना के टैंकरों से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति दी गई।
बारिश की वजह से पानी गंदा आया था, जिसे बंद कर दिया गया है। बर्ताव को लेकर कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता की सुनें और जो समस्या आती है, उसको तुरंत दुरुस्त करें, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। - कैलाश भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग नित्थर