{"_id":"6697b9fe611d5844f3034926","slug":"villagers-geysers-and-meters-burnt-due-to-heavy-power-supply-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-118885-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भारी बिजली आपूर्ति से ग्रामीणों के गीजर व मीटर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भारी बिजली आपूर्ति से ग्रामीणों के गीजर व मीटर जले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहडू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चान्जू-चौपाल के गांव बोधना में बीती हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई आने से घरों में लगे गीजर, बिजली मीटर और अन्य विद्युत उपकरण जल गए। इसके अलावा कई घरों में करंट आने की सूचना है।
इस हादसे में हेमचंद चंदेल, रमेश नेगी, सुरेश नेगी इत्यादि के घरों में लगे बिजली के मीटर, गीजर और अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह से जल कर राख हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार शाम के समय गांव में लगे ट्रांसफार्मर में आग की लपटें निकल रहीं थीं। उन्होंने विद्युत विभाग से आग्रह किया है कि इस घटना के कारण जिन लोगों के विद्युत उपकरणों को नुकसान हुआ है उन्हें विभाग उचित मुवावजा प्रदान करे। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पर विराम लगना चाहिए। इससे किसी जान एवं माल को खतरा न हो।
उधर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता हिमांशु नैनवाल ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। उन्हें भारी बिजली आपूर्ति से कोई उपकरण जलने की कोई सूचना नहीं है।