फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers forced to drink muddy water for the last 15 days

Rampur Bushahar News: निचार 15 दिन से मटमैला पानी पीनेे का मजबूर ग्रामीण

Fri, 03 Oct 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई में लगातार आ रहा मिट्टी वाला पानी, जल शक्ति विभाग ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ कर रहा खिलवाड़
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र फिल्टर बेड को दुरुस्त करने की उठाई मांग
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले की निचार पंचायत में 15 दिन से जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइन में मटमैला पानी आ रहा है। ग्रामीण मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।निचार पंचायत के निगानी, काश्पो, ग्रादे, ग्रांगे और पूजे गांव के हजारों की आबादी को मजबूरन मटमैला पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मटमैला पानी की सप्लाई होने की सूचना जल शक्ति विभाग को दी थी, लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को समय रहते खराब पड़े फिल्टर बेड को ठीक करना चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग की ओर से ब्लीचिंग पाउडर तक नहीं डाला जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा निचार मंडल अध्यक्ष ज्ञावा पालदेन नेगी, बीडीसी सदस्य निचार सुनील नेगी, वार्ड सदस्य भारत भूषण नेगी, अविनाश नेगी, सुनीता नेगी और प्रदीप कुमार नेगी समेत कई अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से जल्द स्वच्छ जल की नियमित सप्लाई मुहैया करवाने की मांग उठाई है ताकि लोगों का स्वास्थ्य खराब न हो।


दो सप्ताह पहले छोथ कंडे में बाढ़ आने की वजह से थोड़ी दिक्कतें जरूर थी। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साथ लगते डेया नाले से ग्रामीणों को सप्लाई दे दी गई है। फिलहाल, गंदा पानी की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि वास्तव में ऐसी स्थिति होगी तो समस्या को सुलझाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को असुविधाएं न हो। --अक्षय नेगी, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article