फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vikas Bhawan built in Kotkhai with a cost of Rs 14.62 crore

Rampur Bushahar News: उद्घाटन के बाद विकास भवन में लटका ताला

Sun, 02 Mar 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
इस साल चार जनवरी को मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

कोटखाई में 14.62 करोड़ रुपये से बने भवन में एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू) । उपमंडल मुख्यालय कोटखाई में 16 साल के लंबे समय के बाद विकास भवन का निर्माण पूरा हुआ। दो महीने पहले मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया, अब मेन गेट से लेकर सभी कमरों में ताले लटके हुए हैं। इस भवन का निर्माण संयुक्त कार्यालय के लिए पूरा किया गया, ताकि लोगों को एक छत के नीचे कई सुविधाएं एक साथ मिल सकें। कोटखाई में करीब 14.62 करोड़ रुपये से इस भवन का निर्माण किया गया था। इस भवन में एक छत के नीचे उपमंडल मुख्यालय के एसडीएम का कार्यालय, शिक्षा विभाग का खंड कार्यालय, राजस्व विभाग, तहसील मुख्यालय, विकास खंड कार्यालय, कृषि विभाग के कार्यालय और मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के कार्यालय की सुविधा मिलनी है। कोटखाई में विकास भवन की आधारशिला साल 2008 में तत्कालीन बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने रखी थी। इस भवन के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने करवाया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद चार जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में अंदर एक सभागार बनाया गया है। लोगों के लिए बैठने के लिए जगह और कैंटीन की सुविधा भी है, लेकिन अब दो महीने का समय निकल गया है। अभी तक पूरे भवन में ताले लटके हुए है, जबकि अधिकांश कार्यालय छोटे कमरों व निजी भवनों में चल रहे हैं। इसके चलते कर्मचारियों के साथ काम करवाने के लिए पहुंच रहे लोगों को परेशानी रहती है।


इस भवन को सभी विभागों के पास सौंप दिया गया है। उसमें फर्नीचर व अन्य व्यवस्था विभागों को खुद करनी है। लोक निर्माण विभाग ने भवन प्रशासन को सौंप दिया है। इसमें शीघ्र पूजन हवन के बाद कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। -मोहन शर्मा, एसडीएम कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article