फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vicky chauhan performances in aani fair

विक्की चौहान के गीतों पर जमकर झूमे लोग

Wed, 11 May 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
vicky chauhan performances in aani fair
आनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विक्की चौहान ने प्रस्तुतियां देकर मचाया धमाल। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक विक्की चौहान के नाम रही। उन्होंने पहाड़ी गीतों पर जमकर धमाल मचाया और लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा इंडियन आइडल फेम ममता भारद्वाज, स्थानीय स्टार कलाकार शेर सिंह कौशल और अमर राठौर ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। विशेष अनुमति के तहत रात 12 तक आयोजित आनी मेले की तीसरी और अंतिम स्टार नाइट में जैसे ही विक्की चौहान ने स्टेज संभाला तो सीटियों की गूंज से पूरा कस्बा गूंज उठा।
विज्ञापन

विक्की चौहान ने चम्म चमांदे हो.. लोकगीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने डाली झूमा, खुश तू रोहे मेरिया बाइटुआ, भाईजी बात है ऐसी, चुड़ पूरा जाना चुड़पुरा सहित दर्जनों गीत लोगों को खूब नचाया। इससे पहले इंडियन आइडल फेम ममता भारद्वाज ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी और हरियाणवी एक गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर सिंह कौशल और अमर राठौर ने स्टेज पर आकर खुडीजल देवता की नाटी और नेणी गाई। इसके अलावा हितेंद्र साहसी, भूषण, रमेश कटोच और केशव आदि ने भी खूब रंग जमाकर अंतिम सांस्कृतिक संध्या को चार चांद लगाए। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी और नगर पंचायत की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed