{"_id":"6895f4b4eb2e30e0880fb08c","slug":"vice-chancellor-dr-mahavir-singh-delivered-a-lecture-at-rampur-college-and-shared-memories-of-the-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-141193-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर एनर्जी और हाईड्रोजन पॉवर में रोजगार की आपार संभावनाएं : डॉ. महावीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर एनर्जी और हाईड्रोजन पॉवर में रोजगार की आपार संभावनाएं : डॉ. महावीर सिंह
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय रामपुर जीबी पंत मेमोरियल विशिष्ट व्याख्यान श्रृंखला के दूसरे व्याख्यान में प
कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने रामपुर काॅलेज में दिया व्याख्यान, साझा की काॅलेज की यादें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में जीबी पंत मेमोरियल विशिष्ट व्याख्यान शृंखला के दूसरे व्याख्यान के साथ पूर्व छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने मुख्यातिथि डॉ. महावीर सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद महाविद्यालय की स्वागत समिति ने गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. जोगिंदर, जीआर नेगी और अन्य सभी अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट व्याख्यान के लिए मुख्य अतिथि प्रोफेसर महावीर सिंह को मंच पर आमंत्रित किया गया। उन्होंने रामपुर महाविद्यालय से जुड़ी यादों को साझा किया। अपने व्याख्यान में प्रोफेसर महावीर सिंह ने कहा कि अगले 10 वर्षों में सोलर एनर्जी और हाईड्रोजन पॉवर में रोजगार की आपार संभावनाएं हैं। इसके अलावा उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, डिजास्टर मैनेजमेंट पर जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भजन गीत, पहाड़ी गीत और नाटी प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. टीडी वर्मा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, शिक्षक अभिभावक संघ, पूर्व छात्र संघ, प्रेस, अन्य महाविद्यालय से आए शिक्षक गण, महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग छात्र-छात्राओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।