{"_id":"6a86f04aaf715625690242b6","slug":"vending-zones-for-street-vendors-coming-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167673-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जल्द मिलेगा वेंडिंग जोन : करन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जल्द मिलेगा वेंडिंग जोन : करन शर्मा
विज्ञापन
रामपुर में स्ट्रीट वेंडर के साथ बैठक के दौरान मौजूद नगर परिषद के पदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद रामपुर ने पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स के साथ की बैठक
अध्यक्ष ने नियमों और स्वच्छता मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के सभागार में वीरवार को पंजीकृत सब्जी विक्रेता स्ट्रीट वेंडर्स के साथ बैठक की। अध्यक्ष करन शर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक में बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जल्द वेंडिंग जोन मिलेगा। बैठक में नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी भी मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष करन शर्मा ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे केवल निर्धारित स्थान की सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय संचालित करें और सार्वजनिक मार्गों पर अतिरिक्त सामान न फैलाएं। साथ ही सभी से स्वच्छता बनाए रखने और नगर परिषद के साथ पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वेंडिंग जोन चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है। प्रस्तावित स्थल पर विक्रेताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ छत एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक यह नई व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू नहीं हो जाती, तब तक सभी विक्रेताओं से आग्रह किया कि अपने सामान को सीमित रखें, निर्धारित सीमा का पालन करें और स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जो विक्रेता निर्धारित नियमों एवं स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके लिए भविष्य में नए वेंडिंग जोन में स्थान आवंटन पर पुनर्विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य किसी के रोजगार को बाधित करना नहीं है, बल्कि शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित व्यापारिक वातावरण को सुनिश्चित करते के लिए आजीविका के अवसरों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।