{"_id":"6a86deb0d23d4b41a50bf6d5","slug":"foundation-stone-laid-for-bagipul-nagadi-road-amidst-prayers-and-rituals-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167638-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागीपुल-नगाड़ी सड़क का 3.15 करोड़ से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागीपुल-नगाड़ी सड़क का 3.15 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन
बागीपुल-नगाडी सडक़ का भूमि पूजन करते मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर। संवाद
पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास, 3 किलोमीटर बनेगी सड़क
ग्रामीणों, विद्यार्थियों सहित किसान-बागवानों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल के बागीपुल-नगाड़ी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास किया गया। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। 3.15 करोड़ रुपये की राशि से करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। बागीपुल-नगाड़ी सड़क लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण मांग रही है। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा बेहतर होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। किसानों-बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। वहीं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों को मुख्य सड़क से बेहतर संपर्क मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी निरमंड जगदीप सिंह राठौर, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, ग्राम पंचायत चायल के प्रधान देवी सिंह ठाकुर, दलीप जाशी, नोर पंचायत प्रधान सुमित्रा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।