फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vehicles were running on the Nogli to Taklech via Darkali and Kashapat route

Rampur Bushahar News: अवैध रूप से सवारियां ढो रहे 25 वाहन पर कार्रवाई, 80 हजार किया जुर्माना

Thu, 14 May 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vehicles were running on the Nogli to Taklech via Darkali and Kashapat route
तकलेच वाया दरकाली और काशापाट रूट पर अवैध रूप से सवारियां ढो रहे वाहनों के हुए चालान। स्रोत : वि
. नोगली से तकलेच वाया दरकाली और काशापाट रूट पर चल रहे थे वाहन
विज्ञापन


बोलेरो कैंपर और पिकअप चालक नियमों की अवहेलना कर ढो रहे थे सवारियां
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के नोगली से तकलेच वाया दरकाली और काशापाट रूट पर अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों से बार-बार मिल रहीं शिकायतों के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश वर्मा की अगुवाई में विभाग की टीम ने निजी वाहनों जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप और नियमों की अवहेलना कर सवारियां ढो रहे 25 बोलेरो कैंपर और पिकअप चालकों पर कार्रवाई कर विभाग ने करीब 80 हजार रुपये के चालान किए हैं। विभाग ने मौके पर ही करीब 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि करीब 45 हजार रुपये की राशि लंबित है, जिसकी वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान इन वाहनों में सफर कर रही सवारियों को भी चेतावनी दी गई कि वे बिना परमिट और नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों में यात्रा न करें। विभाग ने कहा कि ऐसे वाहनों में सफर करना यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।
परिवहन निगम को हो रहा राजस्व घाटा
जांच अभियान के दौरान परिवहन निगम की एक बस को भी रोका गया। चालक और परिचालक ने बताया कि बस में 26 यात्रियों की टिकटें बनीं, जबकि सामान्य दिनों में इस रूट पर केवल 10 से 12 यात्रियों का ही आवागमन होता है। इससे स्पष्ट हुआ कि अवैध वाहन अधिकृत बस सेवाओं के राजस्व को प्रभावित कर रहे थे। हालांकि, परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहन चालकों में भी डर का माहौल है।
विज्ञापन


अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहन चालकों के 80 हजार रुपये के चालान किए गए हैं। विभाग की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। क्षेत्र के लोगों को ऐसे वाहनों में सफर करने से बचने की हिदायत दी है। -- नरेश वर्मा,
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article