{"_id":"620a924dd11c5328f9138229","slug":"vehicle-places-decided-in-rekanpeo-rampur-hp-news-sml399611979","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ बाजार में वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ बाजार में वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर ने लोगों को वाहन पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों की सुविधा के लिए रिकांगपिओ बाजार में स्थान चिह्नित कर दिए हैं। इससे बाजार खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने इन स्थानों पर लोगों को करीब 25 मिनट तक गाड़ी खड़ी करने की सुविधा प्रदान की है।
प्रशासन रिकांगपिओ बाजार में शर्मा न्यूज एजेंसी से आईटीबीपी रोड तक 7 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक सुलभ शौचालय से शिवा स्वीट शॉप तक 4 वाहन, रिदंग होटल से यूको बैंक तक 12 वाहन और पीएनबी बैंक से लेकर मीट मार्केट तक 14 वाहनों के लिए पार्किंग की जगह चिह्नित किए हैं। यहां वाहन मालिक 4 स्थानों पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक 25 मिनट के लिए वाहन पार्किंग कर सकेंगे।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि रामलीला मैदान में पहले वाहनों की पार्किंग की जाती थी। मगर अब बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण कार्य के चलते लोगों को वाहन पार्किंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने रिकांगपिओ बाजार में चार स्थानों को वाहन पार्किंग के लिए अस्थायी तौर पर चिह्नित किया है। यहां पर 40 वाहनों को पार्क करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।