फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vecancy in radio station

Rampur Bushahar News: आकाशवाणी में अनुबंध आधार पर भरे जाएगे अंशकालिक संवाददाता के पद

Mon, 31 Jul 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आकाशवाणी में जिला किन्नौर और शिमला में अंशकालिक संवाददाता के पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त है। निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन भरकर फोटो सहित शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुबंध, जन्मतिथि, निवास प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित प्रतियों को संलग्नकर आकाशवाणी केंद्र शिमला चौड़ा मैदान में रजिस्ट्रड स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजने होंगे। अंशकालिक संवाददाता के लिए शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता जनसंचार में स्नातकोतर डिग्री, डिप्लोमा और स्नातक के साथ पत्रकारिता में दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। आयु सीमा 24 से 45 वर्ष से अधिक न हो। आवेदक का निवास स्थान संबंधित जिला मुख्यालय और मुख्यालय से 10 किलोमीटर की परिधि में होना चाहिए। कंप्यूटर और वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए। समाचार कवरेज के लिए आवश्यक उपकरण अनिवार्य हैं। चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आकाशवाणी की वेबसाइट या दूरभाष नंबर 0177-2657453 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed