Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Various food and nutrition related schemes of the Central and State Government were reviewed in Rampur

सभी तक पहुंचे खाद्य और पोषण संबंधी योजनाएं : कत्याल

Thu, 12 Feb 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Various food and nutrition related schemes of the Central and State Government were reviewed in Rampur
रामपुर में विभिन्न विभागाधिकारियों के साथ बैठक करते राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल
रामपुर में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न खाद्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की हुई समीक्षा
विज्ञापन

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश कत्याल ने विभागाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राज्य खाद्य आयोग का मुख्य दायित्व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता में खाद्यान्न और पोषण सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है। आयोग योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी, शिकायतों की सुनवाई और राज्य एवं केंद्र सरकार को सुधारात्मक सुझाव प्रेषित करता है। यह बात रामपुर पहुंचे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश कत्याल ने कही। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता की और विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न खाद्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस), अंत्योदय अन्न योजना और अन्य एनएफएसए से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। विभागों की ओर से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष डॉ. कत्याल ने कहा कि ये सभी योजनाएं आम नागरिक से सीधे जुड़ी हुई हैं। यदि क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो उसे राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष उठाना स्टेट खाद्य आयोग का दायित्व है, ताकि आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति का आकलन धरातल में जाकर ही संभव है और उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य धरातल पर आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें दूर करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पहुंचाया जाए। इस बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर, सराहन, ननखड़ी, खाद्य निरीक्षक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article