फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vaishali first in Chaupal College, Hindi Day, poetry competition

Rampur Bushahar News: कविता प्रतियोगिता में वैशाली रहीं प्रथम

Sun, 15 Sep 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चौपाल महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल ((रोहड़ू )। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. रविंद्र चौहान ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी युवा भविष्य में भारतवर्ष के कर्णधार बनने वाले हैं। लिहाजा, समस्त युवाओं से उम्मीद है कि सभी युवा मिलकर हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलवाने के लिए अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी देंगे। इस अवसर पर उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर बल देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज के छात्रों के लिए भाषा आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कविता पाठ, भाषण, नारा लेखन, दोहा और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल रही। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा के अंतर्गत हिंदी साहित्य का इतिहास प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की टीम सूरदास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी सूरदास टीम में बीए प्रथम वर्ष के प्रेयांशी, आकृति, वैशाली और नीरज ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रयोजनमूलक हिंदी में सूखास टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें बीए. द्वितीय वर्ष के अंजली, रजंना, सुजाता और पारुल शामिल रहे। कविता प्रतियोगिता में वैशाली बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, साक्षी बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान और खुशी बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सतीश बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सलोनी बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, मुस्कान बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय और आकृति बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में खुशी बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोहा गायन प्रतियोगिता में महादेवी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य मिताली माल्टा, नेहा शर्मा और मयंका शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed