फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vacant post

कोरोना काल में सरकार की उदासीनता का दंश झेल रहे हजारों ग्रामीण

Sat, 10 Oct 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच कार्यालय में स्टाफ की कमी से आठ पंचायतों की हजारों की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायतों के हजारों ग्रामीण वर्षों से सरकार की उदासीनता का दंश झेलने को मजबूर हैं। वहीं, स्टाफ की तैनाती के बजाय सरकार यहां से कर्मचारियों के तबादले करवा रही है। इसके चलते ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द उपतहसील कार्यालय में रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
तकलेच पंचायत के उपप्रधान कृष्ण मजटू ने बताया कि बीते लंबे समय से उपतहसील तकलेच कार्यालय में स्टाफ की कमी चल रही है। भाजपा सरकार इन पदों को भरने के बजाय यहां तैनात स्टाफ का भी तबादला करवा रही है। हाल ही में यहां से फील्ड कानूनगो और पटवारी का भी तबादला किया गया है। अब यहां करीब आठ पद खाली चल रहे हैं। इसके चलते हजारों ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गौरतलब है कि दुर्गम पंचायत काशापाट, देवठी, मुनिश, कूहल, दरकाली, तकलेच, बाहली और नरैण पंचायत के हजारों लोग उपतहसील से लाभान्वित होते हैं, लेकिन स्टाफ के रिक्त पदों के चलते हजारों ग्रामीणों को छोटे कार्यों के लिए भी कई किलोमीटर दूर रामपुर तहसील कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है। मजटू ने कहा कि भाजपा राज में तकलेच उपतहसील कार्यालय शोपीस बनकर रह गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पीडी नेगी, ब्रह्मानंद, कुलदीप, धर्म सिंह, बलबीर सिंह, राजेंद्र ठाकुर, सुनील कायथ, विक्रांत, सुनील, राजेंद्र जिहान, महेंद्र ठाकुर, बनारसी दास और सराजेनी ठाकुर सहित कई अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से जल्द खाली पदों को भरने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed