फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Unions celebrated Labor Day, paid tribute to the martyred workers of Chicago

Rampur Bushahar News: मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Thu, 01 May 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Unions celebrated Labor Day, paid tribute to the martyred workers of Chicago
बिथल में मजदूर दिवस पर झंडा फहराते मजदूर। स्रोत : यूनियन
यूनियनों ने मनाया मजदूर दिवस, शिकागो के शहीद मजदूरों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी, दत्तनगर, बिथल, नीरथ और किसान मजदूर भवन चाटी में सीटू से संबंधित यूनियनों ने मजदूर दिवस मनाया। इस अवसर पर मजदूरों ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया। केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। सीटू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव अमित, मिलाप नेगी, दयाल भाटनू सहित कई मजदूर नेताओं और कामगारों ने शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कामरेड एम सिंगारवेलु को भी याद किया, जिन्होंने 1923 में मद्रास में पहली बार लाल झंडा फहराया था। नेताओं ने मई दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन अमेरिकी मजदूर आंदोलन से जुड़ा है। 1886 में 16 घंटे के कार्य दिवस के खिलाफ मजदूरों ने संघर्ष किया था। पुलिस दमन के खिलाफ उनके खून से रंगे कपड़े ही लाल झंडे की प्रेरणा बने। इस दौरान मजदूर नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने न्यूनतम वेतन में वृद्धि न करने, नई श्रम संहिताएं थोपने और सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने चुनावी बांड योजना को भी भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। नेताओं ने कहा कि 20 मई की हड़ताल सिर्फ श्रम संहिताओं के खिलाफ नहीं, बल्कि नव उदारवादी नीतियों के खिलाफ व्यापक संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सांप्रदायिकता फैलाकर मजदूरों और किसानों की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं, आरएसएस के हिंदू राष्ट्र के एजेंडे को बढ़ावा दे रही है। सीटू नेताओं ने किसानों और मजदूरों की एकजुटता के साथ सरकार के खिलाफ संघर्ष को तेज करने, पूंजीवादी व्यवस्था के संकट में मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। - संवाद

बिथल में मजदूर दिवस पर झंडा फहराते मजदूर। स्रोत : यूनियन

बिथल में मजदूर दिवस पर झंडा फहराते मजदूर। स्रोत : यूनियन

बिथल में मजदूर दिवस पर झंडा फहराते मजदूर। स्रोत : यूनियन

बिथल में मजदूर दिवस पर झंडा फहराते मजदूर। स्रोत : यूनियन

बिथल में मजदूर दिवस पर झंडा फहराते मजदूर। स्रोत : यूनियन

बिथल में मजदूर दिवस पर झंडा फहराते मजदूर। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed