{"_id":"66d46b23f4ccfe002001d557","slug":"under-19-sports-competitions-of-jubbal-section-girls-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-121126-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल खंड छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धाएं आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल खंड छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धाएं आरंभ
विज्ञापन
स्पर्धा में 19 स्कूलों की 288 छात्राएं ले रही भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल खंड छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धाएं आरंभ हो गई हैं। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर के प्रधानाचार्य नरेंद्र केस्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस स्पर्धा में 19 स्कूलों की 288 छात्राएं भाग ले रही हैं। पहले दिन प्रतियोगिता में भाग लेने आईं विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। स्पर्धा में वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन वाॅलीबाल का मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंदपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मांदल के बीच हुआ। इसमें मांदल स्कूल विजयी रहा। दूसरा मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरोट और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गिल्टाडी के मध्य हुआ। इसमें सरोट स्कूल ने जीत हासिल की। तीसरा मैच वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झगटान के मध्य खेला गया। इसमें धार स्कूल विजयी रहा। इसके अतिरिक्त भी विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता का समापन तीन सितंबर को होगा। इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान, खंड के प्रभारी अजय पांटा, मीडिया प्रभारी भुपेंद्र कुमार मस्ताना भी उपस्थित रहे।