{"_id":"66d4614a6d4814ec1d04cd56","slug":"under-19-sports-competition-of-girl-class-started-in-sarahan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-121100-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में कन्या स्कूल रामपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में कन्या स्कूल रामपुर ने मारी बाजी
विज्ञापन
सराहन में अंडर 19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि मनोज सोनी
सराहन में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 26 स्कूलों की 550 छात्राएं विभिन्न स्पर्धाओं में ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन बुशहर में छात्रा वर्ग में अंडर-19 रामपुर जोन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के निदेशक यशपाल सोनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हिमाचल वन निगम के अतिरिक्त निदेशक गंगा सिंह नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सराहन स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य भावना कंवर ने अतिथियों को टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। रामपुर जोन खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर ने बताया कि अंडर-19 छात्रा वर्ग की इस खेलकूद प्रतियोगिता में रामपुर जोन की 26 स्कूलों की 550 छात्राएं भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, चैस, कुश्ती, जूडो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि यशपाल सोनी ने खेल का महत्व बताय। उन्होंन छात्राओं से खेल भावना और अनुशासन में रह कर प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर खेल प्रभारी सुधीर रोहटा, सह प्रभारी विशेषर भलैक, डीपीई गोपी मेहता, डीपीई बिट्टू चौहान सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।