फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Under-19 Sports Competition, Dattanagar School, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा में दत्तनगर का बेहतरीन प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Under-19 Sports Competition, Dattanagar School, Rampur Bushahr, Shimla
डीएवी स्कूल दत्तनगर के विजेता बनने के बाद खिलाडिय़ों का किया गर्मजोशी से स्वागत। संवाद
स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगली स्कूल में आयोजित हुई अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में दत्तनगर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल पहुंचने पर प्रशासन ने खिलाड़ियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। दत्तनगर स्कूल ने लोकनृत्य स्पर्धा में पहला स्थान पाया है। वहीं, समूहगान, वाद्ययंत्र, कुश्ती और श्लोक उच्चारण में खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि दत्तनगर स्कूल ने नोगली में आयोजित स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि जीवन में ऐसे ही कड़ी मेहनत करते रहें, ताकि उनका भविष्य संवर जाए। उन्होंने सभी छात्रों के खेल जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाओ और नशे और अन्य कुरीतियों से दूर रहो। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य विनोद मेहता, बृजलाल ठाकुर, मनीषा सोनी, देवेंद्र लक्टू, चंद्र गुप्ता, विनोद नेगी, रमेश, सीमा सोनी, श्याम लता, राजेश कुमारी, असीम, मीना, डिंपा, नमन, अनिल, कामराज, बिंदू और अली मोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed