Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth from five states celebrated Tribal Pride Day in Hatkoti

Rampur Bushahar News: पांच राज्यों के युवाओं ने हाटकोटी में मनाया जनजातीय गौरव दिवस

Mon, 16 Nov 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
पांच राज्यों के युवाओं ने हाटकोटी में मनाया जनजातीय गौरव दिवस
विज्ञापन

.भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
माय भारत शिमला के तत्वावधान में रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, हाटकोटी में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पांच राज्यों से पहुंचे स्वयंसेवकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत शिमला के युवा दूत दिव्यांशु शर्मा और गौरव शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के केंद्र प्रभारी अनिरुद्ध चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला के सहायक आचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धनेश कुमार पाण्डेय और झारखंड की सहायक आचार्य डॉ. सरिता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने तथा देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पांच राज्यों के युवाओं की भागीदारी से कार्यक्रम में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed