फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Under-19 sports competition concludes in Dalash

Rampur Bushahar News: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आनी बना ओवरऑल विजेता

Fri, 21 Jun 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Under-19 sports competition concludes in Dalash
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के विज
दलाश में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में आनी स्कूल ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में दलाश पंचायत के प्रधान सत्येंद्र शर्मा और व्युंगल पंचायत के प्रधान जालप राम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में आनी खंड के 18 विद्यालयों के करीब 320 छात्रों ने भाग लिया। शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। कबड्डी का फाइनल मुकाबला आनी और कुंगश स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें आनी ने प्रथम और कुंगश स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी और खनाग के बीच खेला गया, जिसमें आनी पहले और खनाग दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा वॉलीबाल प्रतियोगिता में आनी ने प्रथम और कुंगश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में दलाश पहले और लूहरी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में आनी स्कूल पहले और दलाश दूसरे स्थान पर रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी को ओवरआल विजेता के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यातिथि ने दलाश पंचायत के उपप्रधान सोनी राम, सेवानिवृत्त कानूनगो राजकुमार, देवराज और राजेश शर्मा सब ने मिलकर 21 हजार रुपये स्कूल प्रबंधन को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed