{"_id":"66db0100b5d926fcbb03b13b","slug":"under-12-primary-level-sports-competition-to-be-held-in-nankhadi-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-121330-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखड़ी में जल्द हो अंडर-12 प्राथमिक स्तरीय खेलकूद स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखड़ी में जल्द हो अंडर-12 प्राथमिक स्तरीय खेलकूद स्पर्धा
विज्ञापन
प्रतियोगिता न होने से अध्यापक और अभिभावक चिंतित
खेलकूद स्पर्धा के लिए रोजाना स्कूल में खिलाड़ी बहा रहे पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी खंड में प्राथमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता न होने के कारण शिक्षकों और अभिभावक में रोष है। स्पर्धा के लिए स्कूल के शिक्षकों की ओर से बच्चों को दिन प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन अंडर-12 प्रतियोगिता 2024 पर संशय बरकरार है। आज से पहले भी समय पर प्रतियोगिता सुचारु रूप से हो रही थी, लेकिन इस वर्ष प्राथमिक खंड स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित न होने पर शिक्षकों और परिजनों में काफी रोष है। केंद्र प्राथमिक पाठशाला देलठ के मुख्य अध्यापक जेपी श्याम, एसएमसी प्रधान धर्मपाल गुप्ता, मूरत सिंह, रचना राणा, मंजू, नरेश गौतम और नरेंद्र कुमार सहित अन्य अभिभावकों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से खेलकूद प्रतियोगिताओं को जल्द आयोजित करने की मांग उठाई है। कहा कि खेलकूद से ही बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उधर, इस बारे में बीपीओ ननखड़ी निहाल चंद निहालटा ने बताया कि मौसम साफ होते ही प्रतियोगिता की तिथि फाइनल की जाएगी और जल्द ही प्रतियोगिता करवाई जाएगी।