{"_id":"68e5001cace722320e07a580","slug":"unannounced-power-cut-in-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-145591-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में बिजली का अघोषित कट, पांच घंटे लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में बिजली का अघोषित कट, पांच घंटे लोग हुए परेशान
विज्ञापन
लोगों को झेलनी पड़ीं परेशानी, जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद तक बिजली का अघोषित कट रहा। विद्युत मंडल आनी, दलाश, शवाड, जलोड़ी और जाबन के अलावा साथ लगते मंडी जिले के छतरी क्षेत्रों में बिजली पांच घंटे बंद रही। बिना सूचना दिए बिजली के कट से क्षेत्र के लोगों के कई कामकाज प्रभावित हुए। इससे लोगों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। लोकमित्र केंद्र संचालकों और कारोबारियों का कामकाज प्रभावित हुआ। करवाचौथ, दिवाली और शादियों का सीजन होने के चलते कपड़ा सिलाई के दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई भवन निर्माण कार्यों में जुटे मिस्त्री, मजदूरों के कामकाज प्रभावित हुए। इस बारे में विद्युत मंडल आनी के अधिशासी अभियंता पीसी हरनोट ने बताया कि यह शट डाउन कोटला स्थित 66 केवी विद्युत सबस्टेशन प्रबंधन की ओर से कोटला-नोगली 66 केवी विद्युत लाइन के जरूरी रखरखाव के चलते लिया गया। इसकी उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं थी। वहीं, 66 केवी के कोटला सब स्टेशन पर जब संपर्क किया, तो उनका कहना था कि इस शट डाउन की सूचना 4 अक्तूबर को ही प्रभावित क्षेत्रों के संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी, जिसे आम जनता तक पहुंचाना उनका कार्य था।