फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Unannounced cuts are being made in Khegsu Mandi

Rampur Bushahar News: खेगसू मंडी में लग रहे अघोषित कट, आढ़ती और खरीदार परेशान

Fri, 24 Jul 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
. पेयजल, ट्रक यूनियन की दखलअंदाजी और अन्य समस्याएं भी गरमाई
विज्ञापन


विभागों की अधिकारियों की बैठक में एसोसिएशन ने उठाए मुद्दे

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
खेगसू फल मंडी में आढ़ती एसोसिएशन ने बिजली के अघोषित कट पर नाराजगी जताई है। इसके अलावा पेयजल सुविधा की कमी, ट्रक यूनियन की दखलअंदाजी और बाहरी वाहनों से कथित अवैध वसूली समेत कई अहम मुद्दे प्रशासन के समक्ष रखे। शुक्रवार को विभागों के अधिकारियों की बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मचंद ठाकुर ने कहा कि मंडी में लगातार अघोषित बिजली कट से आढ़तियों और खरीदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मंडी में एक स्टोर क्षमता का पेयजल टैंक बनाने की मांग भी रखी ताकि पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक यूनियन की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को कथित रूप से परेशान किया जाता है और उनसे अवैध वसूली की जाती है। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि बाहरी गाड़ियों के लिए ट्रक यूनियन का पर्ची सिस्टम बंद किया जाए। साथ ही दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों की मंडियों के सेब के रेट भी तय करने की व्यवस्था करने की मांग रखी गई। एसोसिएशन ने कहा कि वे पहले स्थानीय ट्रकों को प्राथमिकता देने के पक्षधर हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की धमकी या बेवजह दखलअंदाजी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि न ट्रक यूनियन आढ़ती एसोसिएशन के अधिकारों का हनन करे और न ही आढ़ती एसोसिएशन ट्रक यूनियन के अधिकारों में हस्तक्षेप करेगी। बैठक में एसएमएस उद्यान बलवीर चौहान, थाना प्रभारी इशांत सैन, सहायक अभियंता ज्ञान भारती, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अमर ठाकुर, नायब तहसीलदार मोती राम चौहान, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्म चंद ठाकुर, राजिंद्र, राकेश वर्मा, ज्ञान ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, ललित और रविंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई
डीएसपी राजीव मेहता ने आश्वासन दिया कि यदि किसी प्रकार की अवैध वसूली या कानून का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सौहार्द के साथ निकालें विवादों का समाधान
आनी में एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने आढ़ती एसोसिएशन और ट्रक यूनियन से आपसी सौहार्द के साथ बैठकर सभी विवादों का समाधान निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेकर किसी को परेशान करेगा, उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed