फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two thousand police and home guard personnel were deployed for the elections

Rampur Bushahar News: चुनावों में पुलिस और होमगार्ड के दो हजार जवान किए तैनात

Sun, 24 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
चुनावों में पुलिस और होमगार्ड के दो हजार जवान किए तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिमला जिले में पंचायतीराज चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दो हजार पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस की ओर से लगातार गश्त, नाकाबंदी और निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा कानून व्यवस्था संबंधी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। जिले की पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करवाने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि जिला शिमला पुलिस निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed