{"_id":"602535508ebc3ee97a196585","slug":"two-thousand-ml-liquor-recovered-from-young-man-in-kalpa-rampur-hp-news-sml360595042","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पा में युवक से 2 हजार एमएल शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पा में युवक से 2 हजार एमएल शराब बरामद
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के कल्पा में पुलिस ने युवक को 2 हजार मिलीलीटर अवैध शराब के साथ दबोचा। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
रिकांगपिओ पुलिस की टीम बुधवार देर शाम कल्पा-रोघी संपर्क मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान एएसआई नरेंद्र कुमार कौंडल, कल्पा चौकी के सहायक उपनिरीक्षक अजय नेगी और आरक्षी विकास की टीम ने पैदल चल रहे युवक से 2 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी की पहचान प्रेम कुमार नेगी (30), कल्पा के तौर पर हुई है। डीएसपी रिकांगपिओ विपिन कुमार ने कहा कि युवक के खिलाफ एक्साइज एकट 39 ए के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
रेत ढो रही गाड़ी जब्त
कड़छम के पास टापरी पुलिस ने रल्ली से चगांव की ओर जा रही पिकअप को अवैध रेत ढोते पकड़ा। एएसआई टापरी खमेश शर्मा, सुरक्षा इकाई प्रभारी रामकृष्ण नेगी और आरक्षी घनश्याम की टीम ने गश्त के दौरान गाड़ी को अवैध रेत ढोते पकड़ा। डीएसपी रिकांगपिओ विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।