फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two megawatt solar plant establish in sipiti

स्पीति में 20 करोड़ की लागत से स्थापित होगा सोलर पावर प्लांट

Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र स्पीति में उपभोक्ताओं को सर्दियों के मौसम में भी निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड और सेकी संयुक्त रूप से दो मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को सोलर पावर प्लांट के कार्य का शिलान्यास किया गया। पावर प्लांट पर अनुमानित लागत करीब बीस करोड़ रुपये है। इसमें एक मेगावाट ऑवर का बैटरी बैकअप भी होगा। यहां से उत्पादित होने वाली विद्युत का कनेक्शन ग्रिड से रहेगा।
विज्ञापन

प्लांट का कार्य अक्तूबर 2022 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 3,700 मॉड्यूल लगेंगे। प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में एसडीएम काजा गुंजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सोलर पावर प्लांट लगने से क्षेत्र के लोगों की बिजली की समस्या दूर होगी। इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में यहां घूमने वाले पर्यटकों को होटलों और होम स्टे में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीति घाटी में वर्तमान में करीब 4,100 विद्युत कनेक्शन हैं और करीब 1.8 मेगावाट की आवश्यकता होती है। सोलर पावर प्लांट दो मेगावाट की विद्युत आपूर्ति करेगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मनीष आर्य और टीएसी के सदस्य पालजोर बौद्ध सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed