फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two injured in bus accident near kalbog kotkhai shimla

कलबोग में सड़क धंसने से निजी बस पलटी, दो यात्री घायल

Wed, 15 Sep 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
two injured in bus accident near kalbog kotkhai shimla
कलबोग में सड़क के किनारे पलटी प्राईवेट बस - फोटो : RAMPUR-HP
कोटखाई (रोहडू़)। तहसील कोटखाई के तहत कलबोग में सड़क धंसने से निजी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब बस सुबह कलबोग से शिमला की ओर आ रही थी। बस के पलटने के बाद सड़क के किनारे पर रुकने से बड़ा हादसा होने से टल गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढे़ छह बजे कोटखाई के कलबोग से बस शिमला जा रही थी। इसी बीच कलबोग से 200 मीटर आगे अचानक सड़क धंसने से बस पलट गई। गनीमत रही कि बस रुक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हादसे के समय बस में सात सवारियां सवार थी।
हादसे में दो यात्रियों को चोटें आई हैं। बस थोड़ी आगे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद सभी लोग बस से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद घर सुरक्षित लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कोटखाई रविंद्र ने बताया कि कलबोग से शिमला जा रही बस कलबोग के समीप सड़क के साथ पलट गई। उन्होंने कहा बस में 7 लोग सवार थे। सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed