फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two feet of snow fell in Chouddhar and half a foot in Khidki

Rampur Bushahar News: चूड़धार में दो फीट और खिड़की में आधा फीट बर्फबारी

Wed, 08 Apr 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two feet of snow fell in Chouddhar and half a foot in Khidki
बारिश के बाद उफान पर शालवी नदी। संवाद
भारी बारिश से हाल ही में की गई टमाटर की रोपाई को भी खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चूड़धार में करीब दो फीट और खिड़की क्षेत्र में करीब आधा फीट ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। ठंड और खराब मौसम के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं, इस बेमौसम बारिश के कारण शालवी नदी का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया है, जो स्थानीय लोगों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है। बुजुर्गों का कहना है कि कई वर्षों बाद अप्रैल में नदी को इस तरह उफान पर देखा जा रहा है। मंगलवार शाम करीब सात बजे शुरू हुई तेज बारिश लगातार जारी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि एक ओर यह बारिश जुलाई के मानसून जैसी प्रतीत हो रही है, तो दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और शीतलहर जनवरी जैसी ठंड का एहसास करवा रही है। मौसम के इस बदलाव का सबसे अधिक असर सेब की फसल पर पड़ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी यही खतरा बना हुआ है, जबकि निचले इलाकों में फ्लॉवरिंग पहले ही प्रभावित हो चुकी है। वहीं, किसान भी इस स्थिति से खासे परेशान हैं। हाल ही में टमाटर की रोपाई पूरी हुई थी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ढलानदार खेतों में जहां पानी बहकर निकल रहा है, वहीं समतल खेतों और क्यारियों में पानी जमा हो रहा है। इससे टमाटर के छोटे पौधों में जड़ सड़न का खतरा बढ़ गया है, जो पूरी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।

बारिश के बाद उफान पर शालवी नदी। संवाद

बारिश के बाद उफान पर शालवी नदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article