फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two daughters of Rohru have increased the prestige of the government school by coming in the merit list

Rampur Bushahar News: मेरिट में आईं बेटियों का एसडीएम ने अपनी कुर्सी पर बैठाकर किया सम्मान

Mon, 11 May 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two daughters of Rohru have increased the prestige of the government school by coming in the merit list
कन्या स्कूल रोहड़ू की दो छात्राओं ने टॉप 10 में पाया स्थान, एसडीएम रोहड़ू ने किया सम्मानित। संव
रोहड़ू की दो छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा में मेरिट में आकर बढ़ाया सरकारी स्कूल का मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू की दो छात्राओं ने जगह बनाई है। पांचवें स्थान पर साक्षी कुमारी और आठवें स्थान पर रही रमनप्रीत के सम्मान में सोमवार को एसडीएम कार्यालय के चांशल सम्मेलन कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने की। इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावक, अध्यापक और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। एसडीएम ने दोनों छात्राओं को शॉल, टोपी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम ने दोनों छात्राओं को अपनी कुर्सी में बैठाकर उनका सम्मान किया। छात्राओं के अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। एसडीएम ने कहा कि यह पूरे रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि सरकारी विद्यालय की दो छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर निजी विद्यालयों से आगे निकलकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू उनकी ओर से गोद लिया गया विद्यालय है। ऐसे में छात्राओं की यह उपलब्धि उनके लिए विशेष हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि इन बेटियों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। एसडीएम ने छात्राओं की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि साक्षी कुमारी ने 700 में से 695 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है, जबकि रमनप्रीत ने 692 अंक हासिल कर प्रदेशभर में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article