फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two boys died in road accident

Rampur Bushahar News: अनियंत्रित होकर खड्ड किनारे गिरी कार, दो युवकों की मौत

Sat, 26 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे थे युवक, लूहरी-करसोग सड़क पर बैहना के छांवटी के समीप हादसा
विज्ञापन

तहसीलदार ने परिजनों को दी 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के अंतर्गत लूहरी-करसोग सड़क पर बैहना के छांवटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड किनारे जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे कार एचपी 30-7063 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चालक सहित दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान टिकम राम (42) पुत्र दयाल सिंह, गांव सरांडी, सराहन और गुरदेव (27) पुत्र रमेश, गांव वाहण, डाकघर ग्वालपुर, करसोग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे और घर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से तहसीलदार आनी रत्नेश्वर शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed