फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Twenty Ashadh fair in Kungash from 4th

Rampur Bushahar News: कुंगश में बीस आषाढ़ मेला 4 से

Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Twenty Ashadh fair in Kungash from 4th
कुंगश के बीस आषाढ़ मेले तैयारियों को लेकर बैठक करते मेला कमेटी के सदस्य। स्रोत : कमेटी
मेले की तैयारियों को लेकर बैठक में लिए कई निर्णय
विज्ञापन


25 जुलाई की बैठक में होगा कलाकारों का चयन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की कुंगश पंचायत में पारंपरिक बीस आषाढ़ मेला इस वर्ष 4 से 6 जुलाई तक सजेगा। मेले की तैयारियों को लेकर पंचायत प्रधान एवं मेला कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इस बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। राकेश ठाकुर ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष की भांति इस बार भी मेले को पारंपरिक ढंग से धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीस आषाढ़ मेले का आयोजन ग्राम देवता पनेउई नाग के सानिध्य में किया जाएगा, जो इस मेले का मुख्य आराध्य देव हैं। इसके अलावा क्षेत्र के माहूनाग देवता मेले में शामिल होंगे। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। दिन के समय महिला मंडल और स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रात को सांस्कृतिक संध्याएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसमें स्थानीय और बाहरी कलाकार भाग लेंगे। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, रस्साकशी और दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। मेले में क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। राकेश ठाकुर ने बताया कि मेले में रात्रि सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों के चयन को लेकर 25 जुलाई को विशेष बैठक होगी। इसमें कलाकारों के अलावा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मंथन किया जाएगा। इस मौके पर मेला कमेटी उपाध्यक्ष विनय ठाकुर, सदस्य हरिकृष्ण ठाकुर, यशपाल, गोविंद, योगेश चौहान, कारदार रूपेंद्र सिंह, सोहन नेगी, वेद ठाकुर, अजीत नेगी, शांता ठाकुर, लच्छी ठाकुर, विनोद ठाकुर, पंकज, प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed