Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tug of war competition for women's teams at Lavi Mele

Rampur Bushahar News: लवी मेले में महिला मंडलों के लिए होगी रस्साकशी प्रतियोगिता

Tue, 03 Nov 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
लवी मेले में महिला मंडलों के लिए होगी रस्साकशी प्रतियोगिता
विज्ञापन

. विजेता टीम को 1.11 लाख और उपविजेता को 51,051 रुपये का मिलेगा नकद इनाम
. 6 नवंबर को पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर पहली बार महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में केवल उपमंडल रामपुर से संबंध रखने वालीं महिला मंडल की टीमों को ही भाग लेने की अनुमति रहेगी। महिला सशक्तीकरण और खेल गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छह नवंबर को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 51,051 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। लवी मेला समिति की ओर से पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए प्रत्येक महिला मंडल की टीम में नौ महिला सदस्य होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले महिला मंडलों को अपना पंजीकरण करवाने के साथ पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन आईडी) और वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। महिला मंडल का हिमाचल प्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 2006 अथवा सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त टीम की प्रत्येक महिला प्रतिभागी को अपना वैध पहचान-पत्र साथ लाना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महिला मंडलों को आयोजन स्थल तक पहुंचने और प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वापस लौटने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महिला मंडल 5 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी महिला मंडल का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018033677 और 7018546045 पर संपर्क किया जा सकता है। लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने उपमंडल की महिलाओं और महिला मंडलों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी इच्छुक महिला मंडलों से निर्धारित समय पर पंजीकरण करवाकर प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed