फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Truck breaks down on Rampur-Racholi road; traffic jam lasts an hour

Rampur Bushahar News: रामपुर-रचोली सड़क पर खराब हुआ ट्रक, एक घंटा लगा जाम

Wed, 05 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Truck breaks down on Rampur-Racholi road; traffic jam lasts an hour
रचोली में बीच सडक़ पर ट्रक खराब होने से बढ़ी लोगों की परेशानियां। संवाद
सड़क पर जाम की समस्या बनी आम, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

सात पंचायतों के ग्रामीण इसी मार्ग से पहुंचते हैं उपमंडल मुख्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर के साथ सटी रचोली पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पर जाम की समस्या से निपटने के लिए आज दिन तक पुख्ता बंदोबस्त नहीं हो पाए हैं। सेब सीजन से पहले हर वर्ष इस सड़क को यातायात के लिए बहाल रखना चुनौतियों भरा बना जाता है। बुधवार सुबह भी सड़क पर रेत से भरा एक ट्रक खराब हो गया। बीच सड़क पर ट्रक खराब होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रामपुर-रचोली तंगहाल सड़क पर बेहतर यातायात व्यवस्था आज दिन तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है। बुधवार सुबह सड़क पर पिप्टी के पास रेत से लदा एक ट्रक बीच रास्ते में खराब हो गया, जिससे यातायात पर ब्रेक लग गई। सुबह करीब 9:30 बजे से 10:30 बजे तक सड़क के दोनों ओर यात्री और वाहन फंसे रहे। यातायात ठप होने से ग्रामीणों को यहां से आगे का सफर पैदल तय करना पड़ा। हालांकि, कई लोगों को ऑटो में रामपुर पहुंचना पड़ा। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल होने पर लोगों ने राहत पाई। इस सड़क से क्षेत्र की रचोली, डंसा, गोपालपुर, दोफदा, मशनू और किन्नौर क्षेत्र के ग्रामीण रोजाना सफर करते हैं। उपमंडल मुख्यालय, विभिन्न विभागों से जुड़े कार्य और तहसील से संबंधित समस्याओं को लेकर रोजाना लोग रामपुर पहुंचते हैं, लेकिन इस सड़क पर समस्या बीते कई वर्षों से बनी हुई है। क्षेत्र में सेब सीजन अब रफ्तार पकड़ने वाला है। यदि ऐसी समस्या फिर हुई, तो किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसल सेब मंडी पहुंचाने में परेशानी झेलनी पड़ेंगी। जाम में फंसे मनोज कुमार, राजीव, देशराज, अनिल कुमार, वीरेंद्र, रतन नेगी, कर्मा नेगी, अशोक, रिंकू, सतीश सहित अन्य ने कहा कि रामपुर-रचोली मार्ग पर सफर करना परेशानी भरा बन गया है। उन्होंने यहां सड़क पर यातायात बहाली के उचित इंतजाम और सड़क को चौड़ा करने की मांग उठाई है। इस सड़क पर कभी भी वाहन खराब हो जाए तो यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। उन्होंने लोगों की ज्वलंत समस्या के जल्द समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed