फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Trials for HPCA sub-centre to be held on April 5 at Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल में एचपीसीए सब सेंटर के लिए 5 अप्रैल को होंगे ट्रायल

Fri, 03 Apr 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल मुख्यालय चौपाल में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से स्थापित नए सब सेंटर के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर 5 अप्रैल को ओपन ट्रायल किए जाएंगे। इस ट्रायल में क्षेत्र के 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे। जिला शिमला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और सदस्य पंकज नेगी ने बताया कि यह ट्रायल चौपाल स्थित एचपीसीए सब सेंटर में ही होगा। ट्रायल के जरिये चयनित खिलाड़ियों को यहां नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। हाल ही में चौपाल में एचपीसीए का आधुनिक सुविधाओं से युक्त सब सेंटर तैयार किया गया है। इस सेंटर में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जाएंगी। साथ ही, प्रोफेशनल कोचों की देखरेख में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनके खेल स्तर में सुधार आएगा। विशेष रूप से लड़कियों और बीपीएल परिवारों से संबंधित खिलाड़ियों के लिए यह पहल काफी लाभकारी साबित होगी, क्योंकि उन्हें यहां निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article