फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   TREFFIC MANAFMENT PLAN FOR THEOG SAYS DGP

ठियोग शहर के लिए बनेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान

Sun, 14 Nov 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
TREFFIC MANAFMENT PLAN FOR THEOG  SAYS DGP
ठियोग में अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मौजूद डीजीपी पुलिस और जन प्रतिनिधी। - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीजीपी पुलिस संजय कुंडू ने की। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ठियोग शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद को शहर की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में और सीसीटीवी लगाने को भी कहा है। पुलिस गश्त को बढ़ाने के लिए स्टाफ की तैनाती की जाएगी और 6 माह के लिए रिजर्व पुलिस बल ठियोग में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा नशे के तस्करों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में ठियोग नगर परिषद के पदाधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें ठियोग नगर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिनिधियों से डीजीपी ने फीडबैक लिया और कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। नप अध्यक्ष विवेक ठाकुर ने बताया कि ठियोग शहर में पुलिस स्टाफ की बेहद कमी है। इस वजह से शहर में रात्रि गश्त भी सुचारु रूप से नहीं हो रही है। हाल ही में ठियोग शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पर भी अज्ञात लोगों ने जालेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरारती तत्वों में पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है और क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। नशा निवारण समिति की बैठक भी काफी अरसे से नहीं हुई है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी सुझाव दिए और क्षेत्र में चुनिंदा जगहों पर येलो लाइन लगाने का सुझाव दिया है। माकपा नेता संदीप सोनू और बालकृष्ण बाली ने कहा कि सन 1948 में ठियोग में पुलिस थाना शुरू हुआ था। उस समय 20 से 25 कर्मचारी तैनात थे और आज 2021 में पुलिस बल की संख्या स्थिर है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ठियोग ऊपरी शिमला का मुख्यद्वार है और यहां पर वीआईपी मूवमेंट सबसे ज्यादा होती है और ऐसी स्थिति में पुलिस का वाहन वीआईपी मूवमेंट में व्यस्त होता है। ऐसी स्थिति में यदि कोई घटना घटती है तो पुलिस के पास मौके पर पहुंचने के लिए वाहन तक नहीं होता।

एसपी डॉ. मोनिका ने कहा कि शहर के हॉटस्पॉट एरिया में नियमित तौर पर गश्त बढ़ाई जाएगी। ठियोग थाना के तहत पुलिस में 42 पद स्वीकृत हैं। इसमें अब एक रिजर्व बल भी तैनात किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुचारू बनाई जा सके। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष रीना शर्मा, पार्षद अनिल ग्रोवर, नीतू मेहता, भाजपा मंडलाध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, सीताराम शर्मा, राजेश वर्मा, मोहन थापर, वीरेंद्र जोशी, विक्रम सेठ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed