{"_id":"699af16ac31e8de269001e9b","slug":"trees-become-a-hindrance-in-the-construction-of-nh-between-sanail-hatkoti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-154710-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनैल-हाटकोटी के बीच एनएच के निर्माण में पेड़ बने बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनैल-हाटकोटी के बीच एनएच के निर्माण में पेड़ बने बाधा
विज्ञापन
फारेस्ट क्लीयरेंस के बाद विभाग ने 270 पेड़ों की मार्किंग की, वन निगम को हटाने की नहीं मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर सनैल से हाटकोटी के बीच निर्माण कार्य वर्ष 2022 से चल रहा है। निर्माण के लिए पिछले साल नवंबर में फोरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। वन विभाग ने करीब 270 पेड़ों की मार्किंग की है, लेकिन उन्हें काटने के लिए विभाग ने वन निगम को स्वीकृति नहीं दी है। इससे निर्माण कार्य सुस्त गति से चला हुआ है। मार्ग पर निर्माणाधीन दो पुल भी फाेरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के कारण अधर में है। मार्च 2026 तक एनएच के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन सड़क पर से पेड़ों को हटाने की स्वीकृति अभी तक वन निगम के पास नहीं पहुंची है। एनएच-707 पर सनैल से हाटकोटी तक 12.7 किलोमीटर तक सड़क निर्माणाधीन है। एनएचएआई की ओर से करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुलों के निर्माण में भी कुछ पेड़ बाधा बन रहे हैं, जिनको हटाने की स्वीकृति अभी तक वन निगम के पास नहीं आई है। पेड़ों के हटने के बाद ही मार्ग के निर्माण में तेजी आ सकती है। ऐसे में अब तय समय पर सड़क का निर्माण कैसे पूरा होगा। इस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
फाेरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद सनैल से हाटकोटी के बीच 270 पेड़ों को मार्क किया गया है, जिन्हें हटाया जाना है। शीघ्र ही पेड़ों को हटाने की स्वीकृति वन विभाग को दी जाएगी।-- रवि शंकर शर्मा, वन मंडल अधिकारी रोहड़ू
पेड़ों को गिराने की स्वीकृति वन विभाग से उन्हें आनी है। अभी तक फाइल उनके पास नहीं आई है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, तुरंत टेंडर लगाकर पेड़ों को हटाया जाएगा।-- धर्म चंद शर्मा,
विज्ञापन
डीएम, सरस्वतीनगर मंडल, वन निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर सनैल से हाटकोटी के बीच निर्माण कार्य वर्ष 2022 से चल रहा है। निर्माण के लिए पिछले साल नवंबर में फोरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। वन विभाग ने करीब 270 पेड़ों की मार्किंग की है, लेकिन उन्हें काटने के लिए विभाग ने वन निगम को स्वीकृति नहीं दी है। इससे निर्माण कार्य सुस्त गति से चला हुआ है। मार्ग पर निर्माणाधीन दो पुल भी फाेरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के कारण अधर में है। मार्च 2026 तक एनएच के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन सड़क पर से पेड़ों को हटाने की स्वीकृति अभी तक वन निगम के पास नहीं पहुंची है। एनएच-707 पर सनैल से हाटकोटी तक 12.7 किलोमीटर तक सड़क निर्माणाधीन है। एनएचएआई की ओर से करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुलों के निर्माण में भी कुछ पेड़ बाधा बन रहे हैं, जिनको हटाने की स्वीकृति अभी तक वन निगम के पास नहीं आई है। पेड़ों के हटने के बाद ही मार्ग के निर्माण में तेजी आ सकती है। ऐसे में अब तय समय पर सड़क का निर्माण कैसे पूरा होगा। इस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
फाेरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद सनैल से हाटकोटी के बीच 270 पेड़ों को मार्क किया गया है, जिन्हें हटाया जाना है। शीघ्र ही पेड़ों को हटाने की स्वीकृति वन विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन
पेड़ों को गिराने की स्वीकृति वन विभाग से उन्हें आनी है। अभी तक फाइल उनके पास नहीं आई है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, तुरंत टेंडर लगाकर पेड़ों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम, सरस्वतीनगर मंडल, वन निगम