{"_id":"69fe3d0dee4e1171cd01c947","slug":"tree-stuck-on-high-voltage-wires-removed-in-bhatoli-khurd-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1044-168961-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भटोली खूर्द में हाई वोल्टेज तारों पर अटका पेड़ हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भटोली खूर्द में हाई वोल्टेज तारों पर अटका पेड़ हटाया
विज्ञापन
बद्दी के भटोली खूर्द में बिजली की तारों पर गिरे पेड़ को हटाते हुए कर्मी- संवाद।
बिजली बोर्ड ने ग्रामीणाें की समस्या का किया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के घरेड़ मार्ग पर भटोली खूर्द के समीप बिजली की हाई वोल्टेज तारों पर लटका पेड़ आखिरकार हटा लिया गया है। अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद बिजली बोर्ड हरकत में आया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह ही तारों पर अटके पेड़ को हटाकर रास्ते को सुरक्षित कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आए अंधड़ के कारण एक भारी-भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली की हाई वोल्टेज तारों पर जा अटका था। पेड़ तारों के सहारे हवा में झूल रहा था और इसके ठीक नीचे से दिन-रात वाहनों की आवाजाही जारी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को कई बार सूचित किया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई थी।
कोट
जिस लाइन पर पेड़ गिरा था, वह एक सप्लीमेंटरी लाइन है, जिसका उपयोग जरूरत पड़ने पर ही किया जाता है। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, शुक्रवार सुबह टीम भेजकर पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटा दिया गया। अब लाइन और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है।
रोबिन बैंसल,अधिशासी अभियंता,बिजली बोर्ड