फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traveling on the dilapidated Pandadhar-Delath road under the shadow of danger

Rampur Bushahar News: खस्ताहाल पांडाधार-देलठ सडक़ पर खतरों के साये में हो रहा सफर

Mon, 24 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
. गड्ढों में तबदील हुई 20 किलोमीटर सड़क पर रोजाना परेशानियां झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन


. ग्रामीणों की बार बार की मांग के बाद भी नहीं सुधर रही सडक़ की हालत

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की तीन पंचायतों के ग्रामीण लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजाना हजारों ग्रामीण खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीण विभाग से समय रहते सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। ननखड़ी क्षेत्र की पांडाधार-देलठ करीब 20 किलोमीटर सड़क की हालत कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र की तीन पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों में खासा रोष है। इस सड़क से बड़ाच, देलठ और करांगला पंचायत के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों को गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे वाहनों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण उनकी दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। क्षेत्र के किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं, जबकि स्कूली बच्चों और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी परेशानियों भरा बना हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीण जगदीश चंद, सोहन लाल, नरेंद्र शर्मा, नरेश कुमार, रवि कुमार, जिया लाल, चुनी लाल और संतोष कुमार ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत जल्द सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों ने विभाग से सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने और आवश्यक पैचवर्क का काम शीघ्र शुरू करवाने की अपील की है।

पैचवर्क के टेंडर लगाए जा चुके
लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के सहायक अभियंता राकेश श्याम ने बताया कि सड़क के पैचवर्क के टेंडर लगाए जा चुके हैं। आगामी 15 दिन के भीतर सड़क को सुधारने का कार्य शुरू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article