फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Transport system in Ganvi fails to return to normal even after two months

Rampur Bushahar News: गानवी में दो माह बाद भी पटरी पर नहीं लाैटी परिवहन व्यवस्था

Wed, 19 Aug 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Transport system in Ganvi fails to return to normal even after two months
गानवी में वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पहुंची आरसीसी पाइपें। संवाद
तीन पंचायतों की जनता दो महीने से सरकार के सस्ते राशन से वंचित
विज्ञापन

. जनता गैस सिलिंडर के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर गानवी खड्ड के पार पहले पीठ में, फिर भारी भरकम भाड़ा देकर ले जाने को मजबूर
. सरकार राशन और पुल निर्माण सामग्री ले जाने के लिए रोप वे तक नहीं लगा पाई
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। गानवी खड्ड में अस्थायी यातायात के लिए आरसीसी पाइप तो पहुंच गए हैं लेकिन खड्ड में पुल (बेली ब्रिज) के निर्माण के लिए एबटमेंट का कार्य एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने गानवी खड्ड में ज्यूरी की तरफ की एबटमेंट का कार्य एक सप्ताह पहले पूरा कर दिया है। खड्ड की दूसरी तरफ गानवी की ओर निर्माण सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था न होने से एबटमेंट का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। इसका खामियाजा क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। तीन पंचायतों के हजारों लोगों को उचित मूल्य की दुकानों में दो महीनों से सरकारी सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। दो महीनों से यातायात ठप होने से परिवहन का खर्चा बढ़ने से गांव की दुकानों में सारा सामान महंगा मिल रहा है। ग्रामीणों को मजबूरन महंगे दामों में जरूरी खरीदारी करनी पड़ रही है। गैस सिलिंडर लेने के लिए क्याव से कूट तक की जनता को 10 से 20 किलोमीटर दूर खाली सिलिंडर लेकर गानवी खड्ड के इस पार पहुंचना पड़ रहा है। वहां से गैस सिलिंडर पहले पीठ में उठाकर खड्ड पर ले जाना पड़ रहा है और वहां से भारी भरकम भाड़ा देकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। यातायात ठप होने से ग्रामीणों, मरीजों, कर्मचारियों सहित छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता ने सरकार से समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द पुल का निर्माण करने की मांग उठाई है।

मौसम साफ होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गानवी खड्ड में जलस्तर कम होते ही पाइप बिछाकर यातायात बहाल किया जाएगा। - राहुल जंजीहा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


विभाग ने 26 आरसीसी पाइप गानवी पहुंचा दी है। अब लोक निर्माण विभाग इन पाइपों को खड्ड में बिछाकर यातायात को बहाल करवाएगा। - आशुतोष ठाकुर, अधिशासी अभियंता, गानवी परियोजना

गानवी में वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पहुंची आरसीसी पाइपें। संवाद

गानवी में वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पहुंची आरसीसी पाइपें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article