{"_id":"6582da70ebb721138f09199d","slug":"training-to-youth-in-kinnour-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-9819-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पोवारी में युवाओं ने सीखे आपदा से निपटने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पोवारी में युवाओं ने सीखे आपदा से निपटने के गुर
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पोवारी पंचायत में तीन पंचायतों के युवाओं को प्राकृतिक आपदा के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार की बारीकियां सिखाई गईं। पहले दिन डॉ. नेहा नेगी ने युवाओं को प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की। दूसरे दिन सर्च एंड रेस्क्यू का प्रशिक्षण होमगार्ड प्लाटून कमांडर बुद्ध राज नेगी ने दिया। शिविर में पोवारी, मेबर और बारंग पंचायत के युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। शिविर के तीसरे दिन अग्निशमन विभाग से फायरमैन देवराज शर्मा ने युवाओं को आग की घटना पेश आने पर बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के जिला समन्वयक नरेंद्र कायथ ने कहा कि बुधवार को तीन दिवसीय शिविर संपन्न हुआ।